Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

मयना में ‘लक्ष्मी भंडार’ पुनः शुरू, हाईकोर्ट के निर्देश के बाद खातों में पहुंची राशि

अब सभी की नजरें 17 फरवरी की सुनवाई पर टिकी हैं, जिसके बाद यह तय होगा कि बकाया रकम भी महिलाओं के खातों में पहुंचेगी या नहीं

09 Feb 2026

मयना में ‘लक्ष्मी भंडार’ पुनः शुरू, हाईकोर्ट के निर्देश के बाद खातों में पहुंची राशि

मेदिनीपुर। पूर्व मेदिनीपुर जिले के मयना प्रखंड अंतर्गत बाकचा और गोजिना—इन दो ग्राम पंचायत क्षेत्रों में लंबे समय से बंद पड़ी राज्य सरकार की ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना एक बार फिर शुरू हो गई है। हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद इन इलाकों की कई महिलाओं के खातों में हाल ही में 1500 रुपये की राशि जमा हुई है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बाकचा और गोजिना ग्राम पंचायत क्षेत्रों में करीब 13 से 14 हजार महिलाएं पिछले कई महीनों से ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना के लाभ से वंचित थीं। इसे लेकर 20 जनवरी को बाकचा ग्राम पंचायत की भाजपा सदस्य सुनीता मंडल ने कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
मामले की सुनवाई के बाद 29 जनवरी को हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह 15 फरवरी को अदालत में यह स्पष्ट करे कि पात्र महिलाओं के खातों में ‘लक्ष्मी भंडार’ की राशि क्यों नहीं पहुंची। हाईकोर्ट के इस सख्त रुख के बाद ही त्वरित कार्रवाई करते हुए फरवरी माह में घोषित 1500 रुपये की राशि दोनों ग्राम पंचायत क्षेत्रों की कई महिलाओं के खातों में भेज दी गई।
हालांकि, पिछले छह महीनों की बकाया राशि को लेकर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। इस विषय पर अगली सुनवाई 17 फरवरी को होनी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि भाजपा समर्थक होने के कारण इन दो ग्राम पंचायत क्षेत्रों में जानबूझकर ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना बंद कर दी गई थी।
फरवरी में राशि मिलने से महिलाएं आंशिक रूप से खुश जरूर हैं, लेकिन पूरी तरह संतुष्ट नहीं। उनका कहना है कि जब तक 5-6 महीनों की बकाया राशि नहीं मिल जाती, तब तक न्याय अधूरा रहेगा। अब सभी की नजरें 17 फरवरी की सुनवाई पर टिकी हैं, जिसके बाद यह तय होगा कि बकाया रकम भी महिलाओं के खातों में पहुंचेगी या नहीं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मयना में ‘लक्ष्मी भंडार’ पुनः शुरू
अब सभी की नजरें 17 फरवरी की सुनवाई पर टिकी हैं, जिसके बाद यह तय होगा कि बकाया रकम भी महिलाओं के खातों में पहुंचेगी या नहीं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News